डड़वा महोखरी गांव में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने का आरोप

डड़वा महोखरी गांव में घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने का आरोप 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डड़वा महोखरी गांव में एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बुधवार देर रात पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया। उस समय वह घर में अकेली थी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथापाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
विवाहिता के शोर मचाने और कड़े विरोध के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से दहशत में आई पीड़िता गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पट्टी कोतवाली पहुंची और नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज