भूसे की कुनाई को लेकर विवाहिता की पिटाई, कोतवाली पहुंची पीड़िता
भूसे की कुनाई को लेकर विवाहिता की पिटाई, कोतवाली पहुंची पीड़िता
पट्टी। सरमा गांव में खेत से उड़कर पड़ोसी के खेत में पहुंचे भूसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि विवाहिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। घायल महिला ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।कोतवाली क्षेत्र के सरमा गांव निवासी चंद्रावती पत्नी रामकुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच दिन पहले उसने अपने खेत की कटाई और मड़ाई कराई थी। इस दौरान भूसे की कुनाई उड़कर पड़ोसी फूलचंद के खेत में चली गई, जिससे वह नाराज हो गया।आरोप है कि सोमवार को फूलचंद अपने परिवार के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब चंद्रावती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई।घायल महिला सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे पट्टी कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment