किसान सम्मान निधि के लिए तहसील के चक्कर काट रही विधवा किसान ,लेखपाल की मनमानी से नहीं मिल रहा पीएम किसान योजना का लाभ,पीड़िता ने लगाई गुहार, तहसीलदार बोले—मामले की जानकारी नहीं,
किसान सम्मान निधि के लिए तहसील के चक्कर काट रही विधवा किसान ,
लेखपाल की मनमानी से नहीं मिल रहा पीएम किसान योजना का लाभ,
पीड़िता ने लगाई गुहार, तहसीलदार बोले—मामले की जानकारी नहीं,
पट्टी। तहसील क्षेत्र के सोभवा गांव की एक विधवा किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए महीनों से तहसील के चक्कर काटने को मजबूर है। पीड़िता का आरोप है कि लेखपाल की मनमानी और लापरवाही के चलते उसे अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है।सोभवा गांव की रहने वाली विधवा किसान ने बताया कि वह पात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित है। कई बार तहसील पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए, लेकिन हर बार कोई न कोई कमी बताकर उसे वापस भेज दिया जाता है।पीड़िता का कहना है कि लेखपाल द्वारा सही रिपोर्ट न लगाए जाने के कारण उसका आवेदन लंबित पड़ा हुआ है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे वह आर्थिक संकट से जूझ रही है।विधवा किसान ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाने की अपील की है। उसका कहना है कि खेती ही उसके परिवार का सहारा है और सरकारी सहायता मिलने से उसे बड़ी राहत मिल सकती है।इस संबंध में तहसीलदार पवन सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment