जमीन विवाद में बढ़ा तनाव, समझौते का दबाव न मानने पर जान से मारने की धमकी,पीड़ित का आरोप—कोतवाली पहुंचा तो सिपाही ने ही कर दी पिटाई, एसपी से ऑनलाइन शिकायत,न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर दबंगई! पड़ोसियों पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप,

जमीन विवाद में बढ़ा तनाव, समझौते का दबाव न मानने पर जान से मारने की धमकी,

पीड़ित का आरोप—कोतवाली पहुंचा तो सिपाही ने ही कर दी पिटाई, एसपी से ऑनलाइन शिकायत,

न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर दबंगई! पड़ोसियों पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप,
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आसपुर देवसरा विकासखंड अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में जमीन विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर विपक्षी लगातार सुलह-समझौते का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी गई।गांव निवासी आजाद पुत्र निजामुद्दीन ने शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत भेजते हुए बताया कि उसकी एक जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष लगातार दबाव बनाकर जबरन समझौता कराना चाहता है।पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर समझौता नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मामला बढ़ने पर वह शिकायत लेकर पट्टी कोतवाली पहुंचा, लेकिन वहां भी उसे राहत नहीं मिली।आजाद का आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने उसकी बात सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट कर दी। इससे परेशान होकर उसने पूरे मामले की शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक से ऑनलाइन माध्यम से की है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।वहीं मामले में उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायती पत्र प्राप्त होता है तो मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज