ननिहाल से लौट रहे युवक पर हमला, आधा दर्जन हमलावरों ने घेरकर पीटापचौरी मोड़ के पास वारदात, बाइक सवार मां-बेटे को बनाया निशाना

ननिहाल से लौट रहे युवक पर हमला, आधा दर्जन हमलावरों ने घेरकर पीटा

पचौरी मोड़ के पास वारदात, बाइक सवार मां-बेटे को बनाया निशाना
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक पर घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।कुटिया गांव निवासी सार्थक यादव पुत्र दिनेश कुमार यादव, कबीरपुर स्थित अपने ननिहाल से वापस घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर पीछे उसकी माता रेखा देवी भी बैठी थीं।बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पचौरी मोड़ के समीप पहुंचा, पहले से घात लगाए दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने अचानक हमला बोल दियाहमलावरों ने युवक को घेरकर जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए भेजा गया।इस संबंध में राकेश चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है, हालांकि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज