अमरगढ़ बाजार से निकली परशुराम जयंती की भव्य शोभायात्रा,गौरव माफी दुर्गा मंदिर से ढकवा काली मंदिर तक श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब,जयघोष और भक्ति के माहौल में हुआ शोभायात्रा का समापन,

अमरगढ़ बाजार से निकली परशुराम जयंती की भव्य शोभायात्रा,

गौरव माफी दुर्गा मंदिर से ढकवा काली मंदिर तक श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब,

जयघोष और भक्ति के माहौल में हुआ शोभायात्रा का समापन,
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के अमरगढ़ बाजार में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गौरव माफी स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ढकवा काली मंदिर पहुंची, जहां दोपहर करीब 2:30 बजे विधिवत समापन किया गया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में भगवान परशुराम के जयघोष, भक्ति गीतों और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु हाथों में ध्वज और धार्मिक प्रतीक लिए शोभायात्रा में शामिल हुए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में कैलाश नाथ तिवारी, विवेक पांडे, विकास सिंह, विनय सिंह, बृजेश सिंह, अंबुज तिवारी, अर्पित मिश्रा, वतन तिवारी, आशीष उपाध्याय, विपिन पांडे, रविकांत पांडे सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज