राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में नंदिनी एवं दीपक का हुआ चयन ,प्राथमिक विद्यालय रामपुर अधारगंज में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ,सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी होनहार छात्र-छात्रा ,
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में नंदिनी एवं दीपक का हुआ चयन ,
प्राथमिक विद्यालय रामपुर अधारगंज में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ,
सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी होनहार छात्र-छात्रा ,
प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड शिवगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर अधारगंज की छात्रा नंदिनी का चयन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कौड़िहार प्रयागराज और छात्र दीपक कुमार का चयन नारायणपुर प्रतापगढ़ में होने पर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रामपुर आधारगंज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश राव एवं ग्राम प्रधान इशरत अली ने दोनों होनहार बच्चों को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रमेश राव ने कहा कि होनहार बच्चों की उपलब्धि के पीछे विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अथक प्रयास एवं सही मार्गदर्शन रहा है। बच्चों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण परिवेश के बच्चो को भी सही मार्गदर्शन मिल जाए तो कोई भी सफलता हासिल कर सकते हैं।
ग्राम प्रधान इशरत अली ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम सभा के विद्यालय का शैक्षिक परिवेश बहुत ही सुंदर और अनुशासन पूर्ण है। बच्चों की सफलता विद्यालय के लिए एक उपलब्धि है। हमारी तरफ से विद्यालय के सौन्दरयीकरण में कोई भी कमी नहीं की जाएगी। हमारा पूर्ण सहयोग विद्यालय को मिलता रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लालचंद एवं शिक्षक हरिश्चंद्र, रामचंद्र, बीनू राव, सीमा रजक एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट, ज्ञान सिंह पी आई न्यूज़ प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश।
Comments
Post a Comment