नहर की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप, फसल के कारण नहीं हो सकी नाप

नहर की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप, फसल के कारण नहीं हो सकी नाप
पट्टी तहसील क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव में नहर की जमीन पर शौचालय निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर राजस्व व नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खेत में खड़ी फसल के चलते जमीन की नाप नहीं हो सकी।गांव निवासी दर्शन यादव ने बीते 23 तारीख को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के एक व्यक्ति ने नहर विभाग की भूमि पर अवैध रूप से शौचालय का निर्माण कर लिया है। शिकायत के बाद नहर विभाग मंगलवार की दोपहर में गांव पहुंचे जेई सोनू शर्मा, जिलेदार राम उजागर, पर्यवेक्षक हरिशंकर पांडेय, लेखपाल दीनानाथ वर्मा समेत अधिवक्ता नंदन चतुर्वेदी, दुर्गेश सिंह और शुभम तिवारी मौके पर पहुंचे।टीम ने स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन खेत में फसल खड़ी होने के कारण नाप-जोख की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस संबंध में जेई सोनू शर्मा ने बताया कि फसल कटने के बाद जमीन की नाप कराई जाएगी। यदि जांच में नहर विभाग की भूमि पर शौचालय निर्माण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज