डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पट्टी कस्बे में निकाली गई विशाल रैली हजारों लोगों ने किस सहभागिता
डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पट्टी कस्बे में निकाली गई विशाल रैली हजारों लोगों ने किस सहभागिता
पट्टी तहसील क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर तरह-तरह के आयोजन किए गए रामगंज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष रामगंज राकेश सिंह ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह ब्लॉक प्रमुख कमल कांत यादव समेत तमाम लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। मंगलवार की शाम 4 बजे पट्टी कस्बे में विशाल रैली निकल गई । दोनों तरफ से डीजे पर गीत बजता हुआ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के झंडे को लेकर लोक नृत्य करते हुए खुशी मनाते हुए झूमते हुए निकले तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोतवाली के सामनेएक साथ 15 से 20 झांकियां एक साथ पहुंच जाने से हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग नृत्य करते हुए घूमते हुए बाबा साहब की जयंती मना रहे हैं। इतना ही नहीं पट्टी इलाके के ढकवा रामगंज आदि में भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने भी सहभागिता की। वही पट्टी कस्बे में सुरेश शुक्ला प्रधान कुंदनपुर विजयकांत पांडे डॉक्टर सोभनाथ गौतम हरिलाल गौतम राजकुमार हरिजन मटरू राधे आचार्य जी राजेश गौतम, रंजीत गौतम हजारों लोग शामिल रहे।
Comments
Post a Comment