हैंडपंप पर कचरा फेंकने के विवाद में मारपीट, युवक घायल,विरोध करने पर पड़ोसियों ने की पिटाई, जान से मारने की दी धमकी,

हैंडपंप पर कचरा फेंकने के विवाद में मारपीट, युवक घायल,

विरोध करने पर पड़ोसियों ने की पिटाई, जान से मारने की दी धमकी,
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हिया मोहल्ले में हैंडपंप पर गंदगी करने के विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पड़ोसियों पर पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।मोहल्ला कुम्हिया निवासी अब्दुल अली ने शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पड़ोसी अक्सर हैंडपंप के पास कचरा और गंदगी फैलाते हैं, जिससे वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।अब्दुल अली का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और गंदगी न करने की बात कही, तो पड़ोसी आगबबूला हो गए। आरोप है कि इसी बात को लेकर उन्होंने युवक की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज