धोखा-धड़ी और जबरन वसूली का आरोपी गिरफ्तार, चार जिंदा देसी बम के साथ दबोचा गया

धोखा-धड़ी और जबरन वसूली का आरोपी गिरफ्तार, चार जिंदा देसी बम के साथ दबोचा गया
पट्टी।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धोखाधड़ी और जबरन वसूली के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने 4 जिंदा देसी बम और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।मामले के अनुसार, कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कोडरी चंदुआडीह गांव निवासी संजय शुक्ला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 30 मार्च 2026 को कुलदीप (निवासी बाभनपुर, जौनपुर) और अजीत (निवासी रामपुर खागल, थाना पट्टी) ने धोखाधड़ी कर उनसे 50 हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपियों ने नोटों का बंडल दिखाकर देखने नहीं दिया और बाद में 1 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए वादी के पुत्र को गोली मारने की धमकी दी।इस मामले में थाना पट्टी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।उपनिरीक्षक अनीश कुमार यादव मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर देनवा दुबौली जंगल के पास घेराबंदी कर आरोपी अजीत (24) को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 जिंदा देसी बम और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।बरामद विस्फोटक सामग्री के आधार पर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि बरामद मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज