पत्नी और मासूम बेटे को जहर खाने पर मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार, अवैध संबंधों के विरोध पर करता था प्रताड़ित,प्रतापगढ़ के पट्टी में सनसनी: पत्नी की मौत के बाद फरार चल रहा मुख्य आरोपी लौहिंदा चौराहे से दबोचा गया,आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,
पत्नी और मासूम बेटे को जहर खाने पर मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार, अवैध संबंधों के विरोध पर करता था प्रताड़ित,
प्रतापगढ़ के पट्टी में सनसनी: पत्नी की मौत के बाद फरार चल रहा मुख्य आरोपी लौहिंदा चौराहे से दबोचा गया,
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,
पट्टी, कोतवाली क्षेत्र में पत्नी और मासूम बेटे को जहर खाने के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का गंभीर मामला मानते हुए त्वरित कार्रवाई की।मामला ग्राम गडोरी खुर्द का है, जहां वादी ने थाना पट्टी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 31 वर्षीय बहन को उसके पति सुनील कुमार वर्मा और ससुराल पक्ष के अन्य लोग लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की जाती थी और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने 9 वर्षीय पुत्र के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना पट्टी में मुकदमा अपराध संख्या 146/2026 धारा 115(2), 352, 108 बीएनएस के तहत 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक अतुल कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी सुनील कुमार वर्मा को लौहिंदा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।पूछ-ताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी और पुत्र ने जहर खाया था तथा इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के घर पहुंचने की जानकारी मिलने पर वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार वर्मा (29 वर्ष) निवासी ग्राम सपहाछात, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।
Comments
Post a Comment