बकाया रुपये मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक से मारपीटगला दबाने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बकाया रुपये मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट

गला दबाने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पट्टी। नगर के सिविल लाइन निवासी रवि प्रसाद जायसवाल के साथ उनके ही रेस्टोरेंट में मारपीट का मामला सामने आया है। रवि प्रसाद जायसवाल पुत्र बद्री प्रसाद जायसवाल पट्टी कोतवाली के निकट स्थित मूनलाइट कैफे एवं रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं।आरोप है कि बुधवार रात करीब 10 बजे बीबीपुर गांव निवासी आलोक सिंह और रवि सिंह रेस्टोरेंट पर पहुंचे और सामान मांगा। इस दौरान उनका पहले से करीब तीन हजार रुपये बकाया था। जब संचालक ने पैसे की मांग की तो दोनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्होंने संचालक का गला भी दबा दिया।घटना के समय रेस्टोरेंट में अन्य ग्राहक भी मौजूद थे, जिससे वहां अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आलोक सिंह और रवि सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल आनंदपाल भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज