पैतृक जमीन के पेड़ को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप

पैतृक जमीन के पेड़ को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में पैतृक जमीन पर गिरे पेड़ को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। गांव निवासी सीमा पुत्री सूर्यलाल सरोज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर विपक्षियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, उनके पैतृक खेत में एक युकलिप्टस (सफेदा) का पेड़ गिर गया था। आरोप है कि विपक्षी उक्त पेड़ को काटकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। जब सीमा ने इसका विरोध किया, तो विपक्षियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की।
घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने दोपहर लगभग 12:30 बजे कोतवाली पहुंचकर नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज