संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले हिरण की उपचार के दौरान मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले हिरण की उपचार के दौरान मौत
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव के पास रविवार देर शाम सड़क किनारे एक हिरण संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक टीम और वन विभाग को अवगत कराया गया। देर शाम पहुंची पशु चिकित्सक टीम ने हिरण का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर पशु विभाग ने हिरण को वन विभाग के वन दरोगा इंद्रजीत सिंह को सौंप दिया, जिसके बाद वन विभाग की निगरानी में उसका इलाज चलता रहा।बजरंग दल के कार्यकर्ता विकास सिंह के अनुसार, स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि कोई ट्रक चालक हिरण को अपने वाहन में ले जा रहा था, जहां से कूदने के कारण वह घायल हो गया।वन क्षेत्र अधिकारी राजदेव पाल ने बताया कि हिरण गंभीर रूप से घायल था और उपचार के दौरान सोमवार शाम करीब 5:30 बजे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज