ससुराल में बेटी की पिटाई, पिता से भी मारपीट—पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

ससुराल में बेटी की पिटाई, पिता से भी मारपीट—पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
पट्टी। अमेठी जनपद के गुंगवाछ करौंदी गांव निवासी महेश चंद्र ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने लगभग 6 वर्ष पूर्व अपनी बेटी शिवानी का विवाह सामूहिक विवाह योजना के तहत पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सराय मधई गांव निवासी ओमप्रकाश के साथ किया था।महेश चंद्र का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को पति ओमप्रकाश, देवर, ननद, सास-ससुर द्वारा लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आए दिन मारपीट और उत्पीड़न की घटनाएं होती रहीं, जिससे उनकी बेटी का जीवन असुरक्षित हो गया है।पीड़ित ने बताया कि बुधवार को जब वह अपनी बेटी को विदा कराने के लिए उसके ससुराल सराय मधई पहुंचे, तो वहां मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया।महेश चंद्र ने मामले में नामजद तहरीर देते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया, तो उनकी बेटी के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज