नशेड़ी बेटे का तांडव: सगी बहन का पैर तोड़ा, माता-पिता को भी पीटा
नशेड़ी बेटे का तांडव: सगी बहन का पैर तोड़ा, माता-पिता को भी पीटा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बेला गांव में एक नशे के आदी युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी। नशे में धुत होकर घर पहुंचे युवक ने अपनी ही सगी बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए मां-बाप को भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।पीड़िता हीरावती पत्नी राम लवट ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा शेर बहादुर लंबे समय से नशे का आदी है। बुधवार रात करीब 9 बजे वह नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी बहन निशा से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने निशा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।शोर सुनकर बचाने पहुंचे माता-पिता हीरावती और राम लवट को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उन्हें भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल निशा को रात में ही इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचाया, जहां उपचार के बाद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित परिवार पट्टी कोतवाली पहुंचा।पीड़ितों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment