मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के भरोखन गांव में खेत पर काम कर रहे एक वृद्ध पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, भरोखन गांव निवासी अमरनाथ गुरुवार को करीब 3:30 बजे अपने खेत में गेहूं का बोझ बांधने गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इस संबंध में डॉक्टर अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि वृद्ध को मधुमक्खियों ने काटा है। फिलहाल उनका उपचार जारी है और उनकी हालत सामान्य बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज