जमीनी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं को भी पीटालाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला, पुलिस जांच में जुटी

जमीनी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं को भी पीटा

लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला, पुलिस जांच में जुटी
पट्टी क्षेत्र के रायगढ़ गांव में गुरुवार दोपहर जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।गांव निवासी माजिद की पत्नी आलिम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी रंजिश को लेकर एकजुट होकर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर हमला कर दिए और उन्हें मारने-पीटने लगे।बताया गया कि बीच-बचाव करने पहुंची जेठानी फरीदा पत्नी असगर को भी आरोपियों ने घर में घुसकर पीट दिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।घटना के बाद शाम करीब 5 बजे एक पक्ष थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज