पहली पत्नी जिंदा, फिर भी दूसरी शादी की तैयारी!,मासूम बेटे को लेकर कोतवाली पहुंची पत्नी, बारात रोकने की गुहार,दोनई गांव में चढ़ने वाली थी बारात, पुलिस जांच में जुटी,
पहली पत्नी जिंदा, फिर भी दूसरी शादी की तैयारी!,
मासूम बेटे को लेकर कोतवाली पहुंची पत्नी, बारात रोकने की गुहार,
दोनई गांव में चढ़ने वाली थी बारात, पुलिस जांच में जुटी,
पट्टी। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने की तैयारी की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम बेटे को गोद में लेकर पत्नी सीधे कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से बारात रुकवाने की गुहार लगाई। मामला सामने आते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी।प्रतापगढ़ के पुराना माल गोदाम निवासी जूली गौड़ पुत्री राकेश सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने मासूम बेटे और मां के साथ पट्टी कोतवाली पहुंची। आंखों में आंसू और हाथ में प्रार्थना पत्र लिए जूली ने आरोप लगाया कि उसका पति पहली शादी के बावजूद दूसरी शादी करने जा रहा है।पीड़िता के अनुसार पति की बारात पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दोनई गांव में पहुंचने वाली थी। जैसे ही उसे इसकी जानकारी मिली, वह तुरंत बेटे को लेकर थाने पहुंच गई और पुलिस से दूसरी शादी रुकवाने की मांग की।
जूली ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद पहले से चल रहा है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है, जिससे वह और उसका बेटा पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या बारात चढ़ेगी या पुलिस समय रहते कार्रवाई करेगी।
Comments
Post a Comment