नामित सभासदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ,एसडीएम पूर्णेंद्रु मिश्र ने दिलवाई शपथ
नामित सभासदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ,
एसडीएम पूर्णेंद्रु मिश्र ने दिलवाई शपथ
पट्टी। इलाके की आदर्श नगर पंचायत पट्टी में शासन से नामित किए गए तीन सभासदों डॉक्टर के एल विश्वकर्मा रमेश चंद्र सोनी एवं मनोज कुमार खंडेलवाल को एसडीएम पूर्ण मिश्रा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात सभी सभासदों का माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां की बधाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल तथा मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह एवं एसडीएम पुनींद्र मिश्रा तथा ईओ राबिन सिंह मंच पर उपस्थित रहे। नगर पंचायत पट्टी में चुने गए 10 सभासद है जबकि तीन नामित सदस्यों के साथ एक अध्यक्ष को लेकर अब नगर पंचायत कमेटी में कुल 14 लोग हो गए हैं। वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर तथा नामित सदस्यों को माला पहनकर बधाई दी तथा दी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन सही तरीके से किए जाने की बात कही। ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने सभी सभासदों को आशीर्वचन दिया एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पंचायत के बढ़ते हुए विकास कार्यों में नामी सदस्य भी अपना योगदान दें। कार्यक्रम में स्वागत भाषण ओ रोबिन सिंह ने किया जबकि अध्यक्ष भाषण करते हुए अशोक जायसवाल ने अपने सभासद साथियों के साथ विकास को नई ऊंचाई की ओर ले जाने का वायदा दोहराया जिसका उपस्थित जनों ने तालिया से स्वागत किया। इस मौके पर बुदुल सिंह, जुग्गी लाल जायसवाल, पवन सिंह सभासद गौरव श्रीवास्तव संतोष पुष्पकर राम सजीवन सोनी विपिन सिंह समेत तमाम मस्तानी लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सभासद एवं भाजपा के जिला मंत्री राम चरित्र वर्मा ने किया।
Comments
Post a Comment