जमीन विवाद में महिलाओं पर हमला, मां-बेटी गंभीर घायल, रमईपुर नेवादा गांव में देर रात मारपीट, पुलिस जांच में जुटी,

जमीन विवाद में महिलाओं पर हमला, मां-बेटी गंभीर घायल,

 रमईपुर नेवादा गांव में देर रात मारपीट, पुलिस जांच में जुटी,
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात जमकर मारपीट हो गई, जिसमें मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी तकदीरुल निशा और उनकी बेटी निशा बनो को शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे जमीनी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों महिलाओं की जान बचाई।मारपीट में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।इस संबंध में चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया गया है और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज