रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बेटियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, बेटियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान
पट्टी। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज, पट्टी में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा वर्षा मंडल को विद्यालय परिवार की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लड्डू खिलाकर, माला पहनाकर तथा शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।प्रधानाचार्य डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि यह गौरव केवल विद्यार्थियों का ही नहीं, बल्कि सभी गुरुजनों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की कठिन मेहनत से ही यह सफलता संभव हो पाई है।उन्होंने विशेष रूप से बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में छात्राओं ने जिस प्रकार शानदार परिणाम दिया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह “बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” अभियान की भावना को और अधिक मजबूत करता है।प्रधानाचार्य ने सफल अभ्यर्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी प्रवक्ता अरुण मिश्रा ने किया।विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज