विधायक निधि से लगी हाईमास्ट लाइट की केबल काटी, गांव में आक्रोश
विधायक निधि से लगी हाईमास्ट लाइट की केबल काटी, गांव में आक्रोश
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव में विधायक निधि से लगाई गई हाईमास्ट लाइट की केबल अज्ञात लोगों द्वारा रात के अंधेरे में काट लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी अमित यादव ने पट्टी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में विधायक निधि से हाईमास्ट लाइट लगवाई गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में रात के समय रोशनी रहती थी और ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलती थी। लेकिन बीती रात अज्ञात लोगों ने सुनियोजित तरीके से हाईमास्ट लाइट की केबल काट ली, जिससे पूरी व्यवस्था ठप हो गई।सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि हाईमास्ट लाइट बंद है, तो जांच करने पर केबल कटी मिली। इस घटना से गांव में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।पीड़ित अमित यादव ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment