स्कूल चलो अभियान के तहत रामराज इंटर कॉलेज में संगोष्ठी, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
स्कूल चलो अभियान के तहत रामराज इंटर कॉलेज में संगोष्ठी, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
पट्टी। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी में शासन के निर्देशानुसार स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे नगर में जागरूकता रैली निकाली।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” एवं “1, 2, 3, 4 साक्षरता की जय-जयकार” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल शिक्षा और ज्ञान का मंदिर है, जहां विद्यार्थी न केवल पढ़ाई करते हैं बल्कि अनुशासन और नैतिक मूल्यों को भी सीखते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं, इसलिए सभी को मिलकर स्कूल चलो अभियान को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए और इसे सफल बनाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकाश दत्त मिश्र, सतीश पांडे, राजेश दुबे, राकेश मिश्रा, वेद प्रकाश उपाध्याय, एनसीसी अधिकारी सुरेश मिश्र, नीलाभ मिश्र, प्रमोद दुबे, पंकज तिवारी, वरुण पटेल, अवलेश कुमार, प्रफुल्ल रावत, देवी प्रसाद तिवारी, जयप्रकाश मिश्र, सिद्धेश शुक्ल, जगन्नाथ यादव, संजय तिवारी, अरुण तिवारी, हरिश्चंद्र मिश्र, अमित पांडे, शेषमणि पांडे, पीयूष शुक्ला, नागेंद्र सिंह, लालमणि मिश्र, योगेंद्र प्रजापति, उमाकांत तिवारी, विनोद मिश्र, अमित बरनवाल, बलवंत, शिवम धुरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी प्रवक्ता अरुण मिश्रा ने किया।
Comments
Post a Comment