भाभी को ननद और देवर ने पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
भाभी को ननद और देवर ने पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव की निवासी अकबरुल निशा पत्नी जाहिर अली को रविवार की दोपहर करीब 11:30 बजे उनकी ननद और देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़िता अकबरुल निशा का आरोप है कि घरेलू कहासुनी के बाद ननद और देवर ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़िता ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मामले को लेकर उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment