रास्ते से गुजरने पर रोका, विरोध पर महिला पर लाठी-डंडों से हमलापुरानी रंजिश में दबंगई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रास्ते से गुजरने पर रोका, विरोध पर महिला पर लाठी-डंडों से हमला
पुरानी रंजिश में दबंगई, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे बेनीराम गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संगम लाल विश्वकर्मा की पत्नी संगीता देवी गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गांव में ही विजय शंकर पाठक के घर मजदूरी करने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें अपने दरवाजे के सामने से गुजरने से रोक दिया।
आरोप है कि जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी अंकित पाठक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया।घटना के बाद देर शाम पीड़िता ने दिलीपपुर थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment