पुलिस मौजूदगी में छप्पर गिराने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

पुलिस मौजूदगी में छप्पर गिराने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
पट्टी। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ठनेपुर गोपापुर गांव में एक महिला ने पुलिस की मौजूदगी में उसके छप्पर को गिराए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी मनीषा सरोज ने उप जिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गाटा संख्या 484 नवीन, जो हरिजन आबादी के रूप में सुरक्षित है, उसी भूमि पर उसका पुराना रिहायशी छप्पर बना हुआ था। आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब 11:30 बजे जब वह अपने पति व ससुर के साथ तहसील आई हुई थी, उसी दौरान बिना किसी राजस्व टीम की मौजूदगी और बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के, पुलिस की मौजूदगी में उसका छप्पर गिरा दिया गया।पीड़िता के अनुसार, इस घटना का वीडियो पड़ोसियों ने बनाकर उसे भेजा है, जिससे मामले की पुष्टि होती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एसडीएम पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज