पट्टी-रानीगंज मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसों का कारण
पट्टी-रानीगंज मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसों का कारण
पट्टी। पट्टी से रानीगंज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि आए दिन लोग इन गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कई बार राहगीरों को गंभीर चोटें भी आ चुकी हैं।इसके बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मौन बने हुए हैं। न तो सड़क की मरम्मत की कोई ठोस पहल दिखाई दे रही है और न ही समस्या के समाधान की दिशा में कोई कार्रवाई हो रही है।मामले में स्थानीय निवासी अरुण यादव, कृपा शंकर, विजय, गुड्डू, राकेश और प्रदीप समेत अन्य लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी चौरसिया ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर शासन को पत्र भेजा जा चुका है। बजट की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर रोक लग सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
Comments
Post a Comment