शिक्षा के माध्यम से ही दिशा एवं दशा में बदलाव प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय
शिक्षा के माध्यम से ही दिशा एवं दशा में बदलाव प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय
पट्टी।शिक्षा ही एक मात्र ऐसा माध्यम है जिसके चलते मानव अपनी दिशा निर्धारित कर सकता है साथ ही अपनी सामाजिक आर्थिक दशा में सुधार कर सकता है और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे सकता है उक्त बातें स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी के पं०रामराज शुक्ला सभागार में समाज कल्याण विभाग प्रतापगढ़ द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती अभियान 2026 के अवसर पर आयोजित युवा संवाद संगम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं मुख्य अतिथि जी ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि बाबा साहब खुद उच्च शिक्षा प्राप्त किये और शिक्षा के माध्यम से ही समाज में समानता सामाजिक न्याय तथा एक विकसित राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्ष किया साथ ही साथ बाबा साहब स्त्री शिक्षा को भी बढ़ावा देने पर भी बल दिया जिससे वे स्वावलंबी हो सके और जीवन के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर आसीन नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब सदैव समाज में विद्यमान सामाजिक कुरीतियों सामाजिक न्याय तथा सामाजिक असमानता के लिए संघर्ष किया वह अपने विजन मिशन और लगन के माध्यम से समाज से सामाजिक भेदभाव सामाजिक असमानता तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करके समाज को संगठित करने का कार्य किया आज हम उनकी जयंती के अभियान 2026 के अवसर पर शत-शत नमन करते हैं साथ ही सरकार का भी प्रयास है कि सबका साथ और सबका विकास हो कार्यक्रम के प्रारंभ में बाबा साहब की प्रतिमा पर तथा धूप दीप प्रज्वल मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा महाविद्यालय में स्थित छात्रावास के अधीक्षक श्री अजीत जी के द्वारा किया गया युवा संवाद संगम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो०आर ०वी० अग्रहरि, प्रो० मिथलेश त्रिपाठी ,डॉ अनिल यादव ,डॉ० दिलीप सिंह, डॉ राकेश पांडेय, डॉ अमित पांडेय ,अर्चना सिंह ,अंजली सिंह के साथ सभी प्राध्यापक, सभी कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन छात्रावास अधीक्षक अजीत जी के द्वारा किया गया । राष्ट्रगान के साथ युवा संवाद संगम कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त जानकारी महाविद्यालय के जन सूचना अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने दी।
Comments
Post a Comment