मुंबई में रह रहे युवक पर शांति भंग की नोटिस, महिला ने उठाए सवालपुलिस पर मिलीभगत का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुंबई में रह रहे युवक पर शांति भंग की नोटिस, महिला ने उठाए सवाल
पुलिस पर मिलीभगत का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के कधई हनुमानगंज गांव निवासी मंजू देवी पुत्री रामप्यारे ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एसपी समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति से उनका लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। उक्त व्यक्ति का थाने पर अक्सर उठना-बैठना रहता है, जिसके चलते वह स्थानीय पुलिस से मिलीभगत कर उनके परिवार को परेशान कराता रहता है।मंजू देवी के अनुसार, गुरुवार को पुलिस द्वारा उन्हें, उनकी भाभी क्रांति देवी तथा उनके भाई के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई का नोटिस दिया गया। जबकि उनका भाई पिछले 11 महीनों से मुंबई में रह रहा है।पीड़िता ने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति लंबे समय से जिले से बाहर है, उससे शांति भंग की आशंका कैसे हो सकती है।महिला ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एसपी समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Comments
Post a Comment