पट्टी डाक बंगला परिसर में डामल में गिरी गाय की मौत, बचाव प्रयास रहे विफल

पट्टी डाक बंगला परिसर में डामल में गिरी गाय की मौत, बचाव प्रयास रहे विफल
पट्टी।आदर्श नगर पंचायत पट्टी के डाक बंगला परिसर में रविवार की रात एक गाय अचानक डामल (गड्ढे) में गिर गई। सुबह होते ही घटना की जानकारी फैलने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।सोमवार को दिन में 11 बजे के आसपास सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से गाय को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद गाय को बाहर नहीं निकाला जा सका।
इस दौरान गाय डामल में ही फंसी रही और धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। अंततः उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में मायूसी छा गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते डामल में पानी डाला जाता, तो गाय को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता था। पट्टी चौक निवासी अमित जायसवाल के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम और नगर के लोग लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज