जनरेटर पलटने से किशोर दबा, हालत गंभीरचीख-पुकार सुन पहुंचे परिजन, सीएचसी में चल रहा इलाज
जनरेटर पलटने से किशोर दबा, हालत गंभीर
चीख-पुकार सुन पहुंचे परिजन, सीएचसी में चल रहा इलाज
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामकोला गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी राधे कुमार का 14 वर्षीय बेटा जैकी घर पर कुछ काम कर रहा था, तभी अचानक पास में रखा जनरेटर पलट गया और वह उसकी चपेट में आकर नीचे दब गया।घटना के दौरान किशोर की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे जनरेटर के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक हादसा अचानक हुआ, जिससे पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों द्वारा किशोर की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Comments
Post a Comment