परशुराम जयंती पर पट्टी में निकली विशाल शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब,डीजे, घोड़े, रथ और जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र,सनातन धर्म रक्षा परिषद राम सेवा के तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन,

परशुराम जयंती पर पट्टी में निकली विशाल शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब,

डीजे, घोड़े, रथ और जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र,

सनातन धर्म रक्षा परिषद राम सेवा के तत्वाधान में हुआ भव्य आयोजन,
पट्टी। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सनातन धर्म रक्षा परिषद राम सेवा के तत्वाधान में पट्टी क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और जयघोष का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
राम सेवा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा एवं ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक उर्फ बिंदु पाठक के आयोजन में यह विशाल शोभायात्रा उड़ैयाडीह से विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। श्रद्धालु गमछा लहराते, जयघोष लगाते और डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे।शोभायात्रा उड़ैयाडीह से निकलकर बाईपास, गड़ौरी, मैनाहा, उड़ैयाडीह मोड़ होते हुए पट्टी कस्बे में प्रवेश की, जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में घोड़े, रथ एवं वाहनों की लंबी कतारें आकर्षण का केंद्र रहीं।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पट्टी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, कोतवाल आनंदपाल सिंह भदौरिया सहित पूरी पुलिस टीम मुस्तैद रही और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न कराई गई।कार्यक्रम में महंत राम पूजन, शिवेशा आनंद महाराज, प्रदीप पांडे, शिवांग पांडे, छोटे दुबे, विनोद दुबे, पूर्व प्रमुख शिवगढ़ बबलू पांडे, आशीष तिवारी, हरकेश पांडे, अभिनव पांडे, राजेश पांडे, छोटे सिंह, रंजन तिवारी, शिवम पंडित, उमेश पांडे, मनीष तिवारी, पुष्प लोचन धाम अध्यक्ष शिवम मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, देवेंद्र शुक्ला, नंदन चतुर्वेदी एडवोकेट, शुभम तिवारी सहित हजारों लोग शामिल रहे।इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का भी सशक्त संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज