त्रिस्तरीय पंचायतो के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के संबंध में ग्राम प्रधानों ने परिवहन मंत्री को सौपा ज्ञापन ,निर्धारित समयावधि के भीतर पंचायत चुनाव होना संभव नहीं,पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाना जनहित में परम आवश्यक,
त्रिस्तरीय पंचायतो के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के संबंध में ग्राम प्रधानों ने परिवहन मंत्री को सौपा ज्ञापन ,
निर्धारित समयावधि के भीतर पंचायत चुनाव होना संभव नहीं,
पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाना जनहित में परम आवश्यक,
विकासखंड शिवगढ़ क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा एवं प्रधान संघ अध्यक्ष कमलेश दुबे एवं प्रधान प्रमोद दुबे के अगुवाई में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन सौपते हुए मांग किए हैं कि त्रिस्तरीय पंचायतो का कार्यकाल क्रमशः 26 मई 2026 एवं 19 जुलाई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों सम्यक परीक्षण से यह स्पष्ट होता है कि निर्धारित समय अवधि के भीतर पंचायत चुनाव का संपन्न होना व्यावहारिक रूप से संभव होना प्रतीत नहीं होता है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में विलंब समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की प्रक्रिया का लंबित होना तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया का अपूर्ण रहना यह सभी तथ्य इस और संकेत करते हैं कि आवश्यक विधिक औपचारिकताओं की पूर्ति के बिना चुनाव करना ना तो न्यायाचित होगा और ना ही अस्थाई रूप से स्वीकार है। ऐसी परिस्थितियों में यदि निर्वाचित प्रतिनिधियों के स्थान पर प्रशासको की नियुक्ति की जाती है तो यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा बल्कि पूर्व के अनुभव भी इस व्यवस्था की सीमाओं को उजागर करते हैं विगत वर्षों में प्रशंसकों की नियुक्ति के दौरान अनेक स्थानों पर पारदर्शिका की कमी जवाब देही के अभाव तथा वित्तीय अनियमिताओं की शिकायत सामने आई जिससे ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के प्रति जन विश्वास प्रभावित हुआ। इन्हीं समस्याओं को लेकर शुक्रवार को शिवगढ़ क्षेत्र के प्रधानों ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को इस समस्या के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए उपर्युक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल उपर्युक्त अवध के लिए बधाई जाने की मांग किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, प्रधान संघ अध्यक्ष कमलेश दुबे, प्रधान प्रमोद दुबे, प्रीति पांडेय, राजू मिश्रा, अंशु सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, रेनू सिंह, शिव कुमारी, सीमा यादव, माधुरी यादव, राकेश यादव सहित क्षेत्रीय प्रधान गण मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment