न्यायालय के आदेश पर आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

न्यायालय के आदेश पर आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी फरार अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को थाना आसपुर देवसरा पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा धारा 85 बीएनएस के अंतर्गत जारी आदेश के अनुपालन में अभियुक्त आनन्द कुमार सिंह उर्फ शोले पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह निवासी लखौवा थाना बक्सा जनपद जौनपुर के आवास पर दबिश दी।
इस दौरान पुलिस ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के घर की कुर्की (संपत्ति जब्ती) की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर ₹50,000 का इनाम भी घोषित है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कुर्की की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और फरार आरोपियों में भय का माहौल बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज