रमईपुर दिशिनी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर
रमईपुर दिशिनी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी स्थित पशु चिकित्सालय के समीप मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान संदीप कुमार पुत्र संतलाल निवासी पुरेधना, विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप अपनी ससुराल ग्राम शर्मा (कोतवाली पट्टी क्षेत्र) गया हुआ था। वहां से वह अपने साले प्रीतम को लेने बंधवा बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बुधवार को दिन में 10:00 बजे के आसपास चक के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल लाया गया था, हालत गंभीर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद समुचित उपचार हेतु जिला पर कर दिया गया है।
Comments
Post a Comment