पुश्तैनी रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से लगाई गुहार
पुश्तैनी रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से लगाई गुहार
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गंधियावा गांव में पुश्तैनी रास्ता बंद किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गांव निवासी सिंम्पी सिंह, रीमा सिंह, कमल सिंह, खुशबू सिंह, विमल सिंह, शिव बहादुर सिंह व रामचंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि उनके आने-जाने का पुश्तैनी रास्ता गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है। रास्ता बंद होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम पट्टी को शिकायती पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की।इस संबंध में एसडीएम पट्टी पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराते हुए जल्द ही रास्ता खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment