एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
आसपुर देवसरा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह अपनी टीम—कांस्टेबल शिवशंकर यादव व कांस्टेबल विजय यादव—के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान माननीय न्यायालय एफटीसी द्वितीय, प्रतापगढ़ द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर के पास से दबोच लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में रामकेवल यादव (58 वर्ष) पुत्र रामराज यादव एवं नन्दलाल यादव पुत्र रामकेवल यादव, दोनों निवासी ग्राम बीबीपुर मुस्तक थाना आसपुर देवसरा शामिल हैं। इन पर धारा 452, 323, 504, 506 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज है।इसी क्रम में पुलिस ने एक अन्य वारंटी अभियुक्त छोटेलाल पुत्र राजदेव निवासी ग्राम सैलखा को भी गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 323, 506 व 354(ख) के तहत मुकदमा दर्ज है और वह भी काफी समय से फरार चल रहा था।पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार किया गया न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज