कंधई थाना क्षेत्र के चंदुआ पट्टी गांव में पारिवारिक रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया
कंधई थाना क्षेत्र के चंदुआ पट्टी गांव में पारिवारिक रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया।
पट्टी।यहां निर्मला देवी और उनके बेटे के साथ मारपीट की गई।
पीड़िता के मुताबिक, सोमवार सुबह परिवार के ही कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंचे।
विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे बेटे को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया।
इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर दो मोबाइल फोन भी तोड़ डाले।
पीड़िता ने यह भी बताया कि उन्हें घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरने से लगातार रोका जाता है।
सूचना मिलने पर दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा।
मामले में पुलिस ने सुदीप पाठक, सुमित पाठक और विमला देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Comments
Post a Comment