शिवगढ़ बिंदागंज गांव में घरेलू विवाद में दो देवर ने जमकर की पिटाई जिला अस्पताल में भर्ती
शिवगढ़ बिंदागंज गांव में घरेलू विवाद में दो देवर ने जमकर की पिटाई जिला अस्पताल में भर्ती
शिवगढ़ बिंदागंज गांव निवासी यास्मीन बानो, विधवा महिला हैं। अपने बच्चों के साथ रविवार को घर के आंगन में खाना बना रही थीं। तभी उनके देवर गुफरान उर्फ कलीम ने अचानक डंडा लेकर गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया।
हमले में यास्मीन बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद डरी-सहमी यास्मीन ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सक्रिय हुई दिलीपपुर पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुफरान उर्फ कलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रविवार की शाम 5:30 बजे प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Comments
Post a Comment