अंधविश्वास का खौफनाक खेल: “भूत लाने” के आरोप में महिला को घर में घुसकर पीटा, बाल पकड़कर घसीटा

अंधविश्वास का खौफनाक खेल: “भूत लाने” के आरोप में महिला को घर में घुसकर पीटा, बाल पकड़कर घसीटा 
पट्टी।आसपुर देवसरा इलाके के मझगवां गांव में अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। “भूत-प्रेत” के शक में पड़ोसियों ने एक महिला पर ऐसा कहर बरपाया कि सुनकर रूह कांप जाए। लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से लैस दबंगों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी।
मझगवां निवासी पूजा देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह बीमार चल रही थी और दो दिन पहले अपने मायके सुमतपुर गई हुई थी। सोमवार को जैसे ही वह वापस अपने घर लौटी और आराम करने लगी, तभी अचानक पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा।आरोप है कि दोपहर के समय पड़ोसी लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में जबरन घुस आए। गाली-गलौज करते हुए उसे चारों तरफ से घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, वहीं एक महिला ने उसके बाल पकड़कर उसे घर के अंदर और बाहर तक घसीटा।हमले के पीछे जो वजह सामने आई, वह और भी चौंकाने वाली है। पड़ोसियों का आरोप था कि पूजा देवी अपने मायके से “भूत” लेकर आई है, जिससे उनके बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसी अंधविश्वास के चलते उन्होंने महिला को निशाना बनाया और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।घटना के बाद घायल और दहशत में डूबी पूजा देवी किसी तरह थाने पहुंची और सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।इस सनसनीखेज मामले पर थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज