पचौरी के पास अनियंत्रित स्विफ्ट कार पलटी, चालक मौके से फरार
पचौरी के पास अनियंत्रित स्विफ्ट कार पलटी, चालक मौके से फरार
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पचौरी गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया, जिससे स्विफ्ट कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार किसकी है और चालक कौन था।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि घटना के बाद कार चला रहा चालक मौके से भाग गया। कार में अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Comments
Post a Comment