तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की दर्दनाक मौत,स्नान करने गए दो भाई-बहन नहीं लौटे, गांव में मचा कोहराम,आठ माह के बच्चे को छोड़ बुझ गया घर का चिराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,

तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की दर्दनाक मौत,

स्नान करने गए दो भाई-बहन नहीं लौटे, गांव में मचा कोहराम,


आठ माह के बच्चे को छोड़ बुझ गया घर का चिराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में सोमवार को हृदय विदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव निवासी विजय बहादुर यादव की सबसे बड़ी बेटी रानी (12 वर्ष), बड़ा बेटा रोहित (8 वर्ष) और सबसे छोटा बेटा मोहित (5 वर्ष) रोजाना घर के सामने बने तालाब में स्नान करने जाते थे। सोमवार की दोपहर भी तीनों बच्चे एक साथ तालाब में नहाने के लिए उतरे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले।जब बच्चों के बाहर न आने पर परिजनों को आशंका हुई तो शोर मचाया गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तालाब में उतरकर बच्चों की खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद करीब 12:30 बजे तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि विजय बहादुर के परिवार में अब केवल आठ माह का एक मासूम बच्चा ही बचा है। तीनों बच्चों की एक साथ मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में चीख-पुकार मची हुई है और संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव का हर व्यक्ति इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज