अंबेडकर जयंती के जश्न में बवाल, नशे में धुत युवकों ने मां-बेटे को पीटाविधवा महिला समेत बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, युवक का हाथ टूटा—थाने में तहरीर

अंबेडकर जयंती के जश्न में बवाल, नशे में धुत युवकों ने मां-बेटे को पीटा

विधवा महिला समेत बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, युवक का हाथ टूटा—थाने में तहरीर

पट्टी। कस्बे के पुरानी पट्टी मोहल्ले में अंबेडकर जयंती के दौरान जश्न उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब नशे में धुत कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुरानी पट्टी मोहल्ला निवासी अर्पित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मोहल्ले में अंबेडकर जयंती मनाई जा रही थी। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक अपने कई साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और बिना किसी बात के उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में उसका बेटा बुरी तरह घायल हो गया और लहूलुहान हो गया। बेटे को बचाने पहुंची अर्पित की विधवा मां कुसुम देवी को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की।पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उसके बेटे के एक हाथ में गंभीर चोट आई है। हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसका हाथ टूट भी गया है।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज