आसपुर देवसरा में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, मोती सिंह रहे मुख्य अतिथि
आसपुर देवसरा में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, मोती सिंह रहे मुख्य अतिथि
पट्टी (प्रतापगढ़)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा पट्टी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम भवसरनपुर, कोपा तथा नगर पंचायत रामगंज में आयोजित समारोहों में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह “मोती सिंह” मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
ग्राम भवसरनपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोती सिंह ने बाबा साहब के महान व्यक्तित्व और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का पूरा जीवन समाज में समानता, शिक्षा और न्याय स्थापित करने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी हमें एक सशक्त, समतामूलक और जागरूक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
इसके बाद ग्राम कोपा में श्री राजेश गौतम द्वारा आयोजित जयंती समारोह में भी मोती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समरस समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
वहीं नगर पंचायत रामगंज में आयोजित कार्यक्रम में भी पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सहभागिता करते हुए लोगों से बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ब्लॉक प्रमुख कमलाकांत नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल नगर पंचायत ढकवा अशोक त्यागी जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment