अर्धनिर्मित मकान रुकवाने को लेकर विवाद, पड़ोसियों पर धमकी का आरोप
अर्धनिर्मित मकान रुकवाने को लेकर विवाद, पड़ोसियों पर धमकी का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव में अर्धनिर्मित मकान को लेकर विवाद सामने आया है। गांव निवासी गंगादीन ने पड़ोसियों पर मकान निर्माण रुकवाने, मजदूरों को भगा देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गंगादीन ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी भूमि पर मकान का निर्माण करा रहे हैं। उनका मकान आधा बनकर तैयार हो चुका है। शुरुआत में पड़ोसियों ने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया, लेकिन अब अचानक निर्माण कार्य रुकवाने लगे हैं।पीड़ित का आरोप है कि गुरुवार दोपहर बाद विपक्षी लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और उसे तथा वहां काम कर रहे मजदूरों को डरा-धमकाकर भगा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।घटना के बाद गंगादीन किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment