टूटे विद्युत पोल से गांव में दहशत, खुले तार छू रहे जमीन… हर पल मंडरा रहा मौत का खतरा
टूटे विद्युत पोल से गांव में दहशत, खुले तार छू रहे जमीन… हर पल मंडरा रहा मौत का खतरा
पट्टी। क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में तीन विद्युत पोल टूटकर झुक गए हैं, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हालात इतने खतरनाक हैं कि बिजली के खुले तार जमीन को छूते हुए गुजर रहे हैं और उनमें लगातार विद्युत प्रवाहित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक केवल आश्वासन ही दे रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार टूटे हुए खंभों की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं के लिए सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। बरसात या तेज हवा के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते खंभे नहीं बदले गए, तो किसी की जान भी जा सकती है।स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।गांव के जयप्रकाश विश्वकर्मा, अशोक कुमार गौतम, रामसुख पटेल, जगनारायण वर्मा, रामकृपाल पटेल, हनुमान पटेल, भैया राम पटेल, सूरज पटेल, रमेश पटेल, राम अभिलेख पटेल, गौरी शंकर, फूलचंद, राकेश, Rajesh, विनोद गौतम, मनोज गौतम, राजपथ हरिजन, सुखीराम गौतम, सियाराम वर्मा, छोटेलाल वर्मा, सुदामा, रामचंद्र और श्याम शंकर वर्मा समेत कई ग्रामीणों ने तत्काल पोल बदलवाने और खुले तारों को सुरक्षित कराने की मांग की है।इस संबंध में जेई जयराज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और टूटे हुए विद्युत पोल को जल्द बदल दिया जाएगा, जिससे लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
Comments
Post a Comment