शटडाउन के दावे के बीच करंट से झुलसा बिजली मिस्त्री, मौत,एचटी लाइन पर काम करते समय हादसा, 28 वर्षीय मिस्त्री की गई जान,आठ दिन के बेटे को छोड़ गया पिता, करंट से बिजली कर्मी की दर्दनाक मौत,
शटडाउन के दावे के बीच करंट से झुलसा बिजली मिस्त्री, मौत,
एचटी लाइन पर काम करते समय हादसा, 28 वर्षीय मिस्त्री की गई जान,
आठ दिन के बेटे को छोड़ गया पिता, करंट से बिजली कर्मी की दर्दनाक मौत,
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौरामाफी पानी टंकी के पास गुरुवार शाम करीब 4 बजे एचटी लाइन पर कार्य के दौरान एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद विभागीय लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार ठेकेदार विजयकांत गुप्ता की देखरेख में आसपुर देवसरा उपकेंद्र के अंतर्गत गौरामाफी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से एचटी लाइन के तार बदलकर केबल लगाने का कार्य चल रहा था। गुरुवार को समोगरा निवासी सचिन चौधरी (28) पुत्र रामसुंदर चौधरी अपने साथियों के साथ लाइन पर काम कर रहे थे।बताया जाता है कि एचटी केबल खींचने के दौरान एलटी लाइन के पोल पर लगे बॉक्स में केबल फंस रही थी। इसी दौरान सचिन बॉक्स को नीचे करने पहुंचे, तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे सचिन पोल से नीचे गिर पड़े। साथी मजदूर उन्हें तत्काल सीएचसी अमरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।साथी मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से यह कहा गया था कि लाइन का शटडाउन लिया जा चुका है और बेझिझक काम किया जा सकता है। ऐसे में अचानक सप्लाई कैसे चालू हुई, इसका जवाब कोई देने को तैयार नहीं है। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं।मृतक सचिन चौधरी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी तीन वर्षीय पुत्री सारवी है, जबकि पुत्र की उम्र महज आठ दिन बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि करंट से मिस्त्री की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment