जमीन विवाद में हिंसक झड़प, मारपीट व लूटपाट का आरोप
जमीन विवाद में हिंसक झड़प, मारपीट व लूटपाट का आरोप
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने मारपीट, लूटपाट और घर में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव निवासी फूलजहां का आरोप है कि विवादित भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन हैंडपंप की बोरिंग करा रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने साबित अली और उनके बेटे अखलाक के साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी छीन लिए।आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पीड़िता ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे चार नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दिलीपपुर थाने में तहरीर दी है। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment